Silwet

युकोन सिलवेट सभी प्रकार के कीटनाशकों, पोषकतत्वों, फफूंदी नाशकों एवं खरपतवार नाशकों के बेहतर उपयोग के लिए मददगार है। यह पानी की बूंदों को इस प्रकार से पतला करता है जिससे पानी की बूँदें पत्तों की दूसरी तरफ तक कीटनाशकों को पहुँचती है जिससे बहुत ही अच्छे परिणाम मिलते हैं। जो पानी को और ज्यादा पतला कर देते हैं ताकि अगर उसे स्प्रे में मिला दिया जाये तो उससे फैलाव गुण, घुलाना व चिपकाने की क्षमता कई गुणा बढ़ जाती है। इससे छिड़काव में इस्तेमाल किया पानी ज्यादा फैलाव करता है और पत्ते की सतह में गहरे स्तर तक समानान्तर पंहुचाता है व पत्ते से बहकर फिसलने की बजाय फैल जाता है और दबाव का प्रभाव बढ़ा देता है।

इस्तेमाल का तरीका (कीटनाशकों, फंगीसाइड, तरल उर्वरक के लिए): 5 मिली प्रति स्प्रे हैंड पम्प (16 लीटर) में तैयार घोल में डाल कर स्प्रे
करें। नदीना नाशकों के लिए: 20 मि.ली. लीटर एक ढक्कन प्रति स्प्रे हैंड पम्प (16 लीटर) में तैयार घोल में डालकर स्प्रे करें।

सिंचाई के लिए: सिंचाई हेतु 100 मि.ली. 80 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ इस्तेमाल करें।

पैकिंग: 1 लीटर, 500 मि.ली., 250 मि.ली., 100 मि.ली.।